मई और जून में बोये जाने वाले फूलों के बीज

Read this in English

आज, हम मई और जून में उगाए जाने वाले फूलों के बीजों के बारे में बात करेंगे। हालांकि हमारे पास बहुत ज्यादा से विकल्प नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह समय आपके उन पसंदीदा फूलों को उगाने का है, जो गर्मियों के महीनों में खिलेंगे। तो आइये जानते हैं की मई और जून में बोये जाने वाले फूलों के बीज कौन से हैं।

flower seeds
Flower Garden

1. सूरजमुखी

सबसे पहला हमारे पास सूरजमुखी के बीज है। ये लंबे और चटकीले फूल आपके बगीचे में अलग अलग रंग बिखेरने के लिए पर्याप्त हैं। जैसा की इनके नाम से ही पता चल रहा है, इनके फूलो को सूरज बहुत प्रिये हैं, तो इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उन्हें प्रकाश की पर्याप्त मात्रा वाले स्थान पर ही लगाएं।

2. गेंदा

अगले हमारे पास गेंदे के फूल हैं। ये आसानी से उगाये जाने वाले फूल अलग अलग रंग और आकार में आते हैं। ये कीटों को भगाने में भी मदद करते हैं, इसलिए आप इन्हें अपने बगीचे मे जरूर लगाएं।

3. जिनिया

“जिनिया” एक और बढ़िया विकल्प हैं। इन्हें बीजो से आसानी से उगाया जा सकता है और ये आपको पूरे गर्मियों के मौसम मे अलग अलग रंगों के फूलो से खुश रखेंगे।

4. कॉस्मोस

कॉस्मोस गार्डनर्स के बीच उनके नाजुक, डेजी-जैसे फूलों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। वे विभिन्न रंगों में आते हैं और गमले या मिट्टी में आसानी से लगाए जा सकते हैं।

5. मॉर्निंग ग्लोरी

मॉर्निंग ग्लोरी एक बहुत ही खूबसूरत फूलो वाली बेल है। और जैसा की इसके भी नाम से पता चलता है, इनमे सुबह सुबह बहुत ही सुन्दर और अलग अलग रंगो मे फूल खिलते हैं जो आपकी हर सुबह को खुशनुमा बना देंगे ।

6. साइप्रस वाइन

साइप्रस वाइन एक शानदार बेल है जो नाजुक और तारे के आकार वाले फूल उत्पन्न करती है। इन्हें उगाना आसान है और आपके ये फूल आपके बगीचे में मधुमक्खियों को भी आकर्षित करेंगे।

7. पोर्टुलाका

अलग फूल जो हमारी सूची में है वो है पोर्टुलाका, जिन्हें मॉस रोज़ के नाम से भी जाना जाता है। ये पौधे गर्मी का आसानी से सामना कर सकते हैं,तो यह गर्म और सूखे क्षेत्रों में लगाने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इसके फूल अलग अलग चमकदार रंगों में आते हैं और किसी भी बगीचे को रंगो से भर सकते हैं।

8. कॉक्सकोम्ब्स

कॉक्सकोम्ब्स, किसी भी बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाने वाले एक अनोखे और रंगीन फूल हैं। ये विभिन्न रंगों में आते हैं और पूरी गर्मियों के दौरान खिले रह सकते हैं।

9. टेथोनिआ

टेथोनिआ, जिसे मेक्सिकन सनफ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। ये शानदार फूल अलग अलग रंगो मे आते हैं और आपके बगीचे में मधुमक्खी और तितलियों को आकर्षित कर सकते हैं।

10. सेलोशिया

सबसे अंत मे हमारे पास सेलोशिया के फूल हैं जो किसी भी बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाने वाले एक अनोखे और रंगीन फूल हैं। ये विभिन्न रंगों में आते हैं और पूरी गर्मियों के दौरान खिले रह सकते हैं।

वीडियो देखें

निष्कर्ष के तौर पर

चाहे आप एक अनुभवी गार्डनर हों या अभी आपने शरुरुआत ही की हो, ये फूलों के बीज आपके बागान को अलग अलग और खूबसूरत रंगो से जरूर भर देंगे।

हैप्पी गार्डनिंग !!

Flowers to grow in may, Flowers to plant in may, plants to grow in may, Flowers to plant in may and june, Flowers to sow in may, best flowers to sow in may, Flowers to grow in june, Flowers to plant in june, plants to grow in june, Flowers to sow in june, best flowers to sow in june, best list of may flowers in india, summer flower plants in india, summer flowers name in hindi,summer flower seeds name, गर्मी में कौन कौन से फूल खिलते हैं?,घर में कौन सा फूल लगाना चाहिए?,गर्मी के मौसम के फूल,गर्मी में लगाए जाने वाले बेस्ट 21 फूल के पौधे,गर्मी में लगाए ये टॉप फूल के पौधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *