बीज से खूबसूरत फूलों तक: अपने बगीचे में हाइब्रिड विंका (सदाबहार) को कैसे उगाएं

Read this in English

विन्का (सदाबहार) एक लोकप्रिय फूलों वाला पौधा है जिसमें आकर्षक फूल और चमकदार पत्तियां होती हैं, जो आमतौर पर ग्राउंड कवर या बॉर्डर प्लांट के रूप में उपयोग किया जाता है। हाइब्रिड विंका को बीज से उगाना किसी भी बागवान के लिए एक बहुत ही उत्तम अनुभव होता है। सही तकनीक और देखभाल के साथ, आप अपने बगीचे या कंटेनर में रंगीन फूलों के इन शानदार पौधों का आनंद ले सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको बीज से हाइब्रिड विंका को उगाने के बारे मे गाइड करेंगे और सफलता के लिए टिप्स प्रदान करेंगे।

हाइब्रिड विंका
हाइब्रिड विंका

बीज को लगाना

  • सीड ट्रे को अच्छी गुणवत्ता वाले सीड स्टार्टिंग मिक्स / पॉटिंग मिक्स से भरें या इसे आप खुद बना सकते हैं। सीड ट्रे की जगह आप गमले का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • प्रत्येक सेल में दो बीज या प्रत्येक गमले में 10-20 बीज डालें।
  • पोटिंग मीडियम को नम रखें, बहुत ज्यादा पानी न डाले और न ही इसे सूखने दें।
  • सर्वोतम्म अंकुरण दर के लिए आदर्श तापमान की रेंज 21 C – 25 C (70 F -77 F) के बीच है।
  • विंका के बीजो को उगने के लिए अंधेरे की आवश्यकता होती हैं, इसलिए गमले को किसी गहरे रंग की शीट से ढकना चाहिए।
  • बीज को उसी पॉटिंग मिक्स की एक पतली सी लेयर से कवर करें, पर ध्यान रखियेगा की बीज जो ज्यादा गहराई पर न दबाया जाए।
  • बीज की गुणवत्ता और आपके यहाँ के मौसम के आधार पर 14 – 20 दिनों  के बीच मे बीज अंकुरित हो जाएगा।
  • अंकुरित होने के बाद, कमजोर अंकुरण को हटा दें। पॉट के मामले में, सबसे कमजोर पौधे को निकाल दें और दो पौधों को बढ़ने दें क्योंकि वे एक दूसरे को तपती धुप और जलने से बचाते हैं।

रोपाई

  • रोपाई से कम से कम 7 दिन पहले पौधों को हार्डेन ऑफ (harden off) करना शुरू करें।
  • कम से कम 7 दिन पहले अच्छी तरह से परिपक्व खाद या उर्वरक डालकर बगीचे की मिट्टी या पॉटिंग मिट्टी तैयार करें।
  • जब पौधों मे कम से कम 8-10 पत्तिया आ जाए तभी उन्हें रोपा जाना चाहिए।
  • जमीन पर दो पौधों के बीच मे 20 इंच की दूरी होनी चाहिए या मध्यम आकार के गमले में दो पौधे लगाएं।
  • पौधे के साथ छेद में 2-3 माचिस की तीली  डालें। यह आपके पौधे को बहुत अधिक आवश्यक सल्फर और पोटेशियम देगा।
  • इसे अच्छी तरह से पानी दें।

वीडियो देखें

निष्कर्ष के तौर पर

हाइब्रिड विंका फूलों को बीज से उगाना एक समृद्ध अनुभव है जो आपके बगीचे को खूबसूरत रंगो से भर देगा। विंका के बीज को उगने के लिए अंधेरे की आवश्यकता होती है, इसलिए गमले को आप एक काले रंग के शीट से ढक दें। अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में बीज बोएं और उन्हें अंकुरण तक गीला रखें, जिसमे दो सप्ताह तक लग सकता है। बीजों के पौधे कुछ इंच लंबे होने पर, उन्हें अलग अलग गमलो में या अपने बगीचे में ट्रांसप्लांट करें। विंका पौधे पूरी धूप और नियमित पानी की पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें अधिक पानी देने से बचें क्योंकि वे रूट रोट के लिए संवेदनशील होते हैं। सही देखभाल के साथ, आपके हाइब्रिड विंका पौधे पूरे मौसम तक खूबसूरत खिलेंगे।

vinca periwinkle seeds, vinca how to plant, grow vinca from seed, vinca seeds, Can i plant vinca seeds directly in the ground, when to sow vinga seeds in india, growing vinca in pots, how to grow vinca from seed, how long to grow vinca from seed, how to grow vinca rosea from seed, how to grow vinca flowers from seed, how to grow vinca minor from seed, how to grow annual vinca from seed, how to grow trailing vinca from seed, can you grow vinca from seed, is vinca easy to grow from seed, growing vinca from seed, growing vinca from seed indoors, how to grow vinca from seeds, how to grow vinca plant, how to grow vinca, how to grow vinca plant from seeds, how to plant vinca flowers, how to plant vinca, how to plant vinca minor, how to grow hybrid vinca, how to grow & care vinca, how to grow hybrid vinca from seed, sadabahar ke phool kaise legaen, sadabahar kaise lagaye, sadabahar paudha kaise lagaye, sadabahar ke beej kaise lagaye, सदाबहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *