कॉसमॉस को बीज से कैसे उगाएं

Read this in English

कॉसमॉस (Cosmos) एक बहुत ही सुन्दर फूलो का पौधा है, जिसमे साल मे एक बार फूल आते हैं। इसका फूल डेज़ी के फूल जैसा होता है। इसके फूल बहुत से रंगो मे आते हैं जैसे नारंगी, पीला, सफ़ेद, लाल, गुलाबी इत्यादि, जो की पूरे गर्मियों मे खिलता है। कॉसमॉस के पौधे को बीज से उगाना बहुत ही आसान है और यह पौधा कम उर्वरक मिटटी मे भी आसानी से हो जाता है। आइए जानते हैं की कॉसमॉस को बीज से कैसे उगाएं?

कॉसमॉस को बीज से कैसे उगाएं
कॉसमॉस को बीज से कैसे उगाएं

बीज को लगाना

  • सीड ट्रे को अच्छी गुणवत्ता वाले सीड स्टार्टिंग मिक्स / पॉटिंग मिक्स से भरें या इसे आप खुद बना सकते हैं। सीड ट्रे की जगह आप गमले का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • प्रत्येक सेल में दो बीज या प्रत्येक गमले में तीन बीज डालें।
  • बीज को उसी पॉटिंग मिक्स की लेयर से कवर करें। कॉसमॉस के बीज को अंकुरित होने के लिए अँधेरे की आवश्यकता होती है, तो आप सीड ट्रे या गमले को अखबार या क्लियर/रंगीन प्लास्टिक शीट से भी कवर कर सकते हैं।
  • पोटिंग मीडियम को नम रखें, बहुत ज्यादा पानी न डाले और न ही इसे सूखने दें।
  • सर्वोतम्म अंकुरण दर के लिए आदर्श तापमान की रेंज 21 C – 27 C (70 F – 80 F) के बीच है।
  • बीज की गुणवत्ता और आपके यहाँ के मौसम के आधार पर 5 – 10 दिनों  के बीच मे बीज अंकुरित हो जाएगा।
  • अंकुरित होने के बाद, कमजोर अंकुरण को हटा दें। पॉट के मामले में, सबसे कमजोर पौधे को निकाल दें और दो पौधों को बढ़ने दें क्योंकि वे एक दूसरे को तपती धुप और जलने से बचाते हैं।

रोपाई

  • रोपाई से कम से कम 7 दिन पहले पौधों को हार्डेन ऑफ (harden off) करना शुरू करें।
  • कम से कम 7 दिन पहले अच्छी तरह से परिपक्व खाद या उर्वरक डालकर बगीचे की मिट्टी या पॉटिंग मिट्टी तैयार करें।
  • जब पौधों मे कम से कम 8-10 पत्तिया आ जाए तभी उन्हें रोपा जाना चाहिए।
  • जमीन पर दो पौधों के बीच मे 20 इंच की दूरी होनी चाहिए या मध्यम आकार के गमले में दो पौधे लगाएं।
  • पौधे के साथ छेद में 2-3 माचिस की तीली  डालें। यह आपके पौधे को बहुत अधिक आवश्यक सल्फर और पोटेशियम देगा।
  • इसे अच्छी तरह से पानी दें।

वीडियो देखें

how to grow cosmos from seeds, how to grow cosmos flower from seeds, how to grow cosmos, how to sow Cosmos seeds, how to plant cosmos seeds, how to plant cosmos in a pot, how to plant Cosmos flower, कॉसमॉस को बीज से कैसे उगाएं, grow celosia from seed, grow cosmos in container, grow celosia indoors, grow celosia in pots, grow cosmos fower in garden, grow cosmos in fall, grow cosmos sun, growing cosmos in pots, cosmos flower, cosmos flower plant, cosmos seeds planting, growing cosmos in pots, cosmos bedding plants, cosmos seed germination, cosmos seedlings

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *